उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के इस कालखंड में, भारत में कनेक्टिविटी का एक ऐसा महायज्ञ चल रहा है, जो भविष्य के भारत को विकसित देशों की श्रृंखला में लाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। इस महायज्ञ का ही एक यज्ञ आज यहां देवभूमि में हो रहा है।
हर लक्ष्य को हासिल कर सकता है उत्तराखंड
प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच वर्ष उत्तराखंड को रजत जयंती की तरफ ले जाने वाले हैं। ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जो उत्तराखंड हासिल नहीं कर सकता। ऐसा कोई संकल्प नहीं जो इस देवभूमि में सिद्ध नहीं हो सकता।
उत्तराखंड के भविष्य के लिए धामी का युवा नेतृत्व और अनुभवी टीम समर्पित
उन्होंने कहा कि आपके पास धामी जी के रूप में युवा नेतृत्व भी है। उनकी अनुभवी टीम भी है। वरिष्ठ नेताओं की बहुत बड़ी श्रृंखला है। 30-30 साल, 40-40 साल अनुभव से निकले हुए नेताओं की टीम है जो उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित है।
आपके आशीर्वाद से डबल इंजन विकास करता रहेगा
प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा कि आपके आशीर्वाद से विकास का ये डबल इंजन उत्तराखंड का तेज विकास करता रहेगा।