तोहफे में ये भी है शामिल
पीएम मोदी ने जिल बाइडन को 7.5 कैरेट का हरा हीरा दिया, जिसे कार-ए-कलमदानी नाम से जाना जाता है। मैसूर के चंदन से बना डिब्बा गिफ्ट किया, जिसे जयपुर के शिल्पकारों ने तैयार किया है। बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की मूर्ति है, जिसे कोलकाता के चांदी कारीगरों ने हस्तनिर्मित किया है। साथ ही चांदी का दीया, चांदी का सिक्का, रौप्य दान, लवंदन, चांदी का नारियल, तिल, सोने का सिक्का दिया पंजाब का घी, झारखंड का टसर रेशम का कपड़ा, महाराष्ट्र का गुड़ भी भेंट किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में उत्पादित प्रसिद्ध लंबे दाने वाले चावल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपहार में भेंट किए। पीएम का प्रदेश के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने प्रदेश के चावल को विश्व पटल पर नई पहचान दी है, जिससे यहां किसान गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के चावल को उपहार में अमेरिकी राष्ट्रपति को भेंट करना प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के उत्पाद को एक पहचान मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से राज्य वैश्विक स्तर पर नाम रोशन कर रहा है।
-गणेश जोशी, कृषि मंत्री