देहरादून से कुछ ही दूरी पर है ये खूबसूरत लोकेशन, शांत वादियां देंगी सुकून

अमर उजाला

Thu, 22 June 2023

Image Credit : अमर उजाला

बर्फबारी के लिए मशहूर यह स्थान पर्यटकों को खूब आकृषित करता है। हालांकि गर्मियों में भी यहां के झरने, हरे भरे बुगयाल आपको खूब सुकून देंगे।

Image Credit : अमर उजाला

टाइगर फॉल

चकराता से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टाइगर फॉल बेहद आकर्षक झरना है। काफी उंचाई से गिरने वाला यह झरना पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। 
Image Credit : अमर उजाला

लाखामंडल

देहरादून से 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाखामंडल यमुना नदी की तट पर है। जगह गुफाओं और भगवान शिव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों से घिरा हुआ है। 
Image Credit : अमर उजाला

देवबन
अगर आपको एडवेंचर पसंद करते हैं तो चकराता के सबसे सुदंर टूरिस्ट स्पॉट में से एक देवबन में जाएं। चकराता से 13 किमी दूर इस घने देवदार के जंगल में एक से एक अनोखी प्रजातियों की चिड़ियों को देखा जा सकता है। 

Image Credit : अमर उजाला

कनासर

चकराता से लगभग 26 किलोमीटर दूर स्थित कोटि-कनासर के घास का मैदान पर्यटकों के लिए आकृषण का केंद्र रहता है। अगर पहाड़ों पर कैंपिग पसंद करते हैं या राफ्टिंग करना चाहते हैं तो चकराता में कानासर जगह बिल्कुल पर्फेक्ट है।

Image Credit : अमर उजाला

कैसे जाएं
अगर ट्रेन से जाना है तो देहरादून जाएं। वहां से चकराता जाने के लिए उत्तराखंड परिवहन की बसें बड़े ही आराम से मिल जाती हैं। जिनसे आप आराम से यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप अपने वाहन से भी आराम से यहां तक पहुंच सकते हैं।

Image Credit : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड में बही योग की गंगा, देखें उत्साह से भरी तस्वीरें

अमर उजाला
Read Now