फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी ने देखा केदारनाथ पुनर्निर्माण का काम, प्रयासों को देख हो गए खुश

Thu, 26 Apr 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व पीएम मोदी ने एक बार फिर बुधवार को ड्रोन कैमरे के जरिये केदारपुरी में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पीएम मोदी को केदारपुरी के कायाकल्प को लेकर जारी पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की सिलसिलेवारी जानकारी दी। पीएम मोदी ने मंदिर की भव्यता को हो रहे कार्यों के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने ड्रोन के जरिये पीएम मोदी को केदारपुरी में एक-एक निर्माण कार्य से रूबरू कराया। इस दौरान पीएम मोदी को दिखाया गया कि किस तरीके से मंदिर के चबूतरे का क्षेत्रफल 1500 से बढ़ाकर 4125 वर्ग मीटर कर दिया गया है। साथ ही मंदाकिनी और सरस्वती नदियों के संगम स्थल से, 2013 की आपदा में आया मलवा हटा दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसी व्यवस्था की गई है कि मार्ग के शुरुआती जगह से मंदिर का दृश्य बिना किसी बाधा के दिखाई दे। मुख्य सचिव ने बताया कि मार्ग की चौड़ाई 50 फीट कर दी गई है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मार्ग के मध्य में 10 फीट चौड़ाई में पत्थर बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, सरस्वती नदी पर 470 मीटर लंबी और मंदाकिनी नदी पर 380 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य सचिव ने पीएम को बताया कि 73 तीर्थ पुरोहितों के आवासों में से 13 का निर्माण जारी है।

इसके अलावा गरुड़चट्टी से केदारनाथ साढ़े तीन किमी पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो गया है। गौरीकुंड से लिंचौली होते हुए मार्ग का चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। मंदिर के पूर्वी भाग में हिमस्खलन, भूस्खलन से बचाव के लिए 300 मीटर में बैरियर और ड्रेनेज निर्माण कार्य हो गया है।
 

विज्ञापन

केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन

kedarnath
मुख्य सचिव ने पीएम मोदी को बताया कि पुनर्निर्माण के लिए केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया गया है। ट्रस्ट में अब तक 10 करोड़ रुपये सीएसआर मद से जमा हो चुके हैं। मंदाकिनी के दाहिने तट से 200 मीटर ऊंचाई पर योग ध्यान गुफा का निर्माण कराया जा रहा है।

तीर्थयात्रियों को मोबाइल एप से देंगे जानकारी
मुख्य सचिव ने पीएम मोदी को बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए मोबाइल एप बनाया गया है। इस एप के जरिये सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में तीर्थों के माहात्म की जानकारी मिलेगी। 

लेजर शो के जरिये बिखरेगी छटा
मुख्य सविव ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम से एक हफ्ते तक लेजर शो का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। वहीं जीएमवीएन के पुराने गेस्ट हाउस में 10 बेड का अस्पताल बनाया गया है। जबकि पेयजल, बिजली आदि बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 

इस बार ये भी होगा खास
तीर्थयात्रियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए। गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक गुफाओं में तीर्थयात्री करेंगे ध्यान। केदारनाथ धाम के सभी चौराहों के नाम भगवान शिव के प्रतीकों मसलन उमरू, त्रिनेत्र, रुद्राक्ष आदि पर रखे गए हैं। लोक शिक्षा म्यूजियम में धर्म और अध्यात्म से तीर्थयात्री होंगे रूबरू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें