29 अप्रैल 2018 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के दर्शन करेंगे।
जी हां, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के पहले दर्शन करने वाले भक्त बन सकते हैं। इसकी पुष्टि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा कर दी गई है।
विगत 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के बाद चारधाम यात्रा 2018 का शुभारंभ हो चुका है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे के कार्यक्रम जारी किया जा चुका है।
जिसके अनुसार पीएम मोदी सुबह छह बजे केदारनाथ पहुंचेंगे और छह बज कर 55 मिनट पर बाबा केदार की पूजा-अर्चना करेंगे। पीएम मोदी के साथ ही भाजपा सरकार वाले प्रदेशों के मुख्यमंत्री के केदारनाथ पहुंचने की भी संभावना है।