फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की सौगात, जल्द तीन घंटे में दून से पहुंचेंगे दिल्ली

Thu, 31 Dec 2015 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, यूपी के साथ उत्तराखंड के लोगों को साल के आखिरी दिन मोदी सरकार ने तोहफा दे दिया। गुरुवार को पीएम मोदी ने 14 लेन के दिल्ली-डासना-मेरठ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-मरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने पहली बार नोएडा पहुंचे। सभा स्थल पर पीएम के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सड़क व परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी भी मौजूद रहे। पीएम की अगवानी के लिए केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री और नोएडा से सांसद महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और हर्षवर्धन सिंह पहले ही सभा स्थल पहुंचे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई घोषणाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ, केदारनाथ को आधुनिक मार्ग से जोड़ा जाएगा। गंगोत्री और यमुनोत्री तक हाईवे बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के जन्म से लेकर राज्य जितना विकास नहीं हुआ है, अब इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद उससे ज्यादा विकास होगा।
विज्ञापन


सभा को सबसे पहले नीतिन गड़करी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली से देहरादून का सफर तीन घंटे में तय होगा। बताया गया कि इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद दिल्ली से मेरठ की ढाई घंटे की दूरी घटकर महज 40 मिनट हो जाएगी। इस परियोजना में तकरीबन ढाई साल का समय लगेगा। एक्सप्रेसवे की परियोजना का काम 4 चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली, यूपी के साथ उत्तराखंड को भी सौगात

पीएम मोदी से पहले केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात दी।

सभा को सबसे पहले नीतिन गड़करी ने संबोधित किया। गड़करी ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बन जाने से आम जनता को बड़ा फायदा होने जा रहा है। गडकरी ने अपने भाषण में कई घोषणाएं की।

- मेरठ से दिल्ली आने वालों को रोज दो घंटे आने और दो घंटे जाने में बेकार होता है।
- दिल्ली मेरठ की दूरी अब 40 से 45 मिनट में होगी पूरी पहले दो से तीन घंटे में पूरा होता था सफर।
- दिल्ली से देहरादून का सफर तीन घंटे में होगा।
- दिल्ली से डासना एक्सप्रेसवे को लखनऊ तक ले जाने की योजना है।
- दिल्ली से बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री के लिए 1000 किलोमीटर की नई सड़क बनाने की योजना पर काम शुरू, बुद्घा सर्किट का शुभारंभ जल्द किया जाएगा।
- दिल्ली में ट्रैफिक जाम में सुधार के लिए एनएच 8 व 24 को 14 लेन की किया जाएगा।
- धौला कुंआ से मानेसर के लिए मार्च में शुरु किया जाएगा।
- नवंबर 16 किमी प्रतिदिन मार्च तक 30 किलोमीटर का उद्देश्य रखा है।
- यूपी में 45 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं जल्द ही इसे एक लाख करोड़ तक ले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें