फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के गुरु स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Sep 2015 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले स्वामी दयानंद सरस्वती की हालत गंभीर होने की खबरें चल रही थीं। लेकिन बाद में बताया गया कि रूटीन चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उनकी तबियत ठीक है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे स्वामी दयानंद सरस्वती को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका चेकअप किया जा रहा है। बताया गया कि चेकअप शाम को सात बजे तक चलेगा। जिसके बाद वह आश्रम लौट जाएंगे।

बता दें कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अगस्त को स्वामी दयानंद से मिलने आए थे। मुनिकीरेती स्थित शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में बीते शुक्रवार पीएम मोदी ने अपने गुरु प्रख्यात संत दयानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी थी। प्रधानमंत्री आश्रम में करीब 45 मिनट मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी दयानंद के आशीर्वाद के बाद ही गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी वर्ष 1999 में ऋषिकेश आए थे।
विज्ञापन

इन्हीं के आशीर्वाद से चमकी थी PM मोदी की किस्मत

उस वक्त नरेंद्र मोदी पार्टी के एक कार्यकर्ता के स्कूटर से दयानंद आश्रम पहुंचे थे और वरिष्ठ संत दयानंद सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया था। यहां से गुजरात लौटे तो मुख्यमंत्री बने। अब मोदी प्रधानमंत्री बनकर आश्रम आ रहे हैं।

प्रदेश सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ (तत्कालीन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कोटद्वार के जिलाध्यक्ष) गोपाल अग्रवाल ने बताया कि नरेंद्र मोदी 1999 में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में स्थित गीताभवन में संगठन के चिंतन शिविर में भाग लेने आए थे। वे उस समय राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।

उस वक्त भी मोदी ने स्वामी दयानंद सरस्वती से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी। मोदी को आश्रम ले जाने की जिम्मेदारी उन्हें मिली और वे अपने स्कूटर से उन्हें लेकर आश्रम पहुंचे। मोदी ने आश्रम के वरिष्ठ संत दयानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें