फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के भरत को PM मोदी ने दिया 25 लाख का चेक, जानिए इसके बाद क्या बोले मोदी

Sat, 15 Apr 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कैशलेस लेनदेन कर लकी ड्रॉ में तीसरा स्थान पाकर दून के भरत सिंह की जिंदगी बदल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 25 लाख रुपये का चेक मिलने के बाद उन्हें कई और ऐसे अनुभव हुए हैं, जिनके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को नागपुर में पीएम से चेक लेने के बाद उत्साहित भर सिंह ने फोन पर अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह अनुभव वह कभी भुला नहीं पाएंगे।स्टेज से जैसे ही भरत सिंह का नाम पुकारा गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

भरत पीएम नरेंद्र मोदी के सामने खड़े थे। चेक देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे पूछा कि कहां के रहने वाले हैं। इस पर भरत ने देहरादून, उत्तराखंड जवाब दिया। यह सुनकर पीएम मोदी ने वेरी गुड बोला तो भरत खुश हो गए।
विज्ञापन


राजधानी के शिमला रोड स्थित शेरपुर गांव निवासी भरत सिंह ने केंद्र सरकार की डिजिटल ट्रांजेक्शन के लकी ड्रॉ में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पीएनबी की नया गांव शाखा में उन्होंने 2014 में बैंक खाता खुलवाया था।

 
विज्ञापन

जिंदगी में सब कुछ पहली बार

​वह राजपुर रोड स्थित एक गारमेंट शॉप में जॉब करते हैं। भरत सिंह अपनी बाइक में पेट्रोल से लेकर सभी छोटी-मोटी खरीदारी भी अपने डेबिट कार्ड से करते हैं। नागपुर में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को भरत सिंह को लकी ड्रॉ में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 25 लाख का चेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौंपा।

भरत को पुरस्कार लेने नागपुर ले जाने का पूरा इंतजाम पंजाब नेशनल बैंक ने ही किया है। उनके साथ पीएनबी के चीफ मैनेजर जीएस मार्तोलिया भी गए हैं। पुरस्कार मिलने पर भरत ने पीएम और केंद्र का शुक्रिया अदा किया है।

भरत सिंह ने बताया कि सरकार की एक योजना ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है। वह जिंदगी में पहली बार फ्लाइट से नागपुर पहुंचे हैं। पहली बार ही उन्होंने फाइव स्टार होटल देखा और उसमें रुके हैं। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के साथ ही उनके लिए देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका कभी नहीं भूलने वाला होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें