फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन फिर देवभूमि उत्तराखंड पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, करेंगे यह काम

Sat, 13 Oct 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

'इन्वेस्टर्स मीट' में शिरकत करने के बाद एक फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं।

विज्ञापन


केदारनाथ में आदिगुरू शंकराचार्य के समाधी स्थल के निर्माण का पहला पत्थर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि पीएम आगामी 8 नवंबर को केदारनाथ पहुंच सकते हैं। इसी दिन यहां पुनर्निर्माण कार्यो के तहत धाम में गुफा और समाधि स्थल निर्माण की विधिवत शुरुआत होगी। 

2013 की आपदा के बाद बीते चार वर्षो से पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ धाम में अब आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि दिव्य व भव्य बनाई जाएगी। दिव्य शिला के पीछे होने वाले इस निर्माण के लिए भूमिगत गुफा भी बनाई जाएगी। इस गुफा के अंदर आदिगुरू शंकराचार्य का मूर्ति को भी स्थापित किया जाएगा। जहां पर एक समय में कम से कम 4 से 5 सौ श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार समाधि व गुफा को आधुनिक तकनीक के साथ बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ भ्रमण के बारे में अभी कोई अधिकारिक सूचना नहीं

समाधि व गुफा का डिजायन लगभग तैयार हो चुका है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इधर, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि दिव्य शिला के पीछे होने वाले इस निर्माण कार्य से धाम की भव्यता और भी बढ़ जाएगी।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार के कपाट बंद होने से एक दिन पूर्व 8 नवंबर को केदारनाथ पहुंच सकते हैं। इसी दिन आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल की बुनियाद रखी जाएगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ धाम को अपने ड्रिम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। बीते वर्ष धाम में पांच योजनाओं के शिलान्यास के दौरान उन्होंने कहा था कि आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि को भी उतना ही दिव्य व भव्य बनाया जाएगा, जितना केदारनाथ धाम है। प्रधानमंत्री इस वर्ष कई बार धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की वीडियो कॉफ्रेसिंग व ड्रोन कैमरा वीडियो से मॉनीटरिंग कर चुके हैं।  

केदारनाथ में शंकराचार्य समाधी स्थल का निर्माण डिजायन के अनुसार भव्य होना है। इसके लिए जरूरी कार्रवाई चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ भ्रमण के बारे में अभी कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। 
- मंगेश घिल्डियाल, डीएम रुद्रप्रयाग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें