अब, बीते 22 दिनों से केदारनाथ यात्रा ने फिर से गति पकड़ ली है। प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को भी सुबह से धाम में श्रद्धालु की भीड़ जुटी रही।
इस दौरान 15 सौ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से अभी तक धाम में 7,00384 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने केदारनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बातचीत की।
साथ ही तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व सुरक्षा जवानों द्वारा यात्रा में दिए जा रहे सहयोग के प्रति आभार जताया। बताया कि कपाट बंद होने तक श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर से बेहतर उपलब्ध कराई जाएंगी।