उत्तराखंड के श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को गढ़वाली भाषा में रैली स्थल में आने के लिए धन्यवाद कहा। इसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी 12 बजे श्रीनगर पहुंचे। जहां पहाड़ के नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर मोदी के साथ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत, धन सिंह, मनोहरकांत ध्यानी, शैला रानी, सतपाल महाराज, अनिल बलूनी, बीसी खंडूरी, मगल लाल, अनिल नौटियाल, विनोद कंडारी मौजूद रहे।
उत्तराखंड के श्रीनगर में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी सुबह साढ़े 11 बजे देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। पढ़िए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के प्रमुख अंश...
- 12: 07 मिनट पर मंच में पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली मैदान में पहुंचे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
- जय बदरी विशाल के साथ प्रधानमंत्री ने गढ़वाली भाषा में जनता का रैली में आने के लिए धन्यवाद कहा।
- कहा कि इतनी बढ़ी तादाद में आशीर्वाद देने आए, इसका आभार है। भारी मात्रा में महिलाओं की हाजिरी गजब है। आम सभाओं में महिलाओं को कोने में बैठाते हैं, लेकिन उत्तराखंड में महिलाओं को सबसे आगे बैठाया है। इसके लिए यहां के लोगों का सम्मान है। माता, बहनों का धन्यवाद जो भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए आई हैं। आपके आर्शीवाद से मैं गदगद हो गया हूं। 11 मार्च को वर्तमान की सरकार भूतपूर्व हो जाएगी।
- कहा कि अटल ने जी ने तीन राज्य बनाए। छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार भाजपा की सरकार बनाए। झारखंड बेहद पिछड़ा इलाका था। आज वहां भाजपा की सरकार है। झारखंड पूंजी निवेश में आगे हैं। लेकिन मेरा उत्तराखंड बर्बाद हो गया। इसके पीछे कौन है। जब तक उसे नहीं हटाओगे, उत्तराखंड का भला नहीं होगा।
- कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री कहते थे कि हम अगल उत्तराखंड नहीं बनने देंगे। उन्होंने राज्य की जनता के जख्मों पर एसिड छिड़कने का पाप किया। आज जो मुख्यमंत्री है उन्होंने उत्तराखंड राज्य का विरोध किया था। जिसके हृदय में राज्य के लिए प्यार न हो वो आपका भला कर सकता है क्या।
- कहा कि राज्य आंदोलन के वक्त जिसने महिलाओं संग बलात्कार किया था, अत्याचार किया था, खून खराबा किया था। आज यूपी में कांग्रेस उनसे मिल गई है। सपा की गोद में जाकर बैठ गई है।