फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड में आठ लाख किसानों के खातों में 163.14 करोड़ भेजे, वर्चुअल जुड़े सीएम धामी

Fri, 13 Mar 2026 11:14 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से देहरादून के जौलीग्रांट स्थित राज्य अतिथि गृह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत प्रदेश आठ लाख चार हजार से अधिक पात्र किसान लाभार्थियों को कुल 163.14 करोड़ की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है।

Haridwar: एसएसपी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक जारी 22 किश्तों के माध्यम से प्रदेश के किसानों को कुल 36,209.14 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा चुकी है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा का एक मजबूत आधार बनकर उभरी है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से किसानों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान वंदना सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की गई। इस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून एयरपोर्ट के राज्य अतिथि गृह से वर्जुअल जुडे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कुछ किसानों ने भी भाग लिया। पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण, चमोली से शाम 4.20 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पाल, मनोज पाल, सौरभ पाल, आदर्श, धीरज कश्यप आदि भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राज्य अतिथि गृह में शाम पांच बजे से लेकर 5:50 बजे तक मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में वर्जुअल प्रतिभाग किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें