फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नए साल पर 12,856 परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना, पीएम आवास शहरी की 15 परियोजनाएं पूरी

Fri, 19 Dec 2025 07:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नए साल पर कई परिवारों को अपने सपनों का आशियाना मिल जाएगा। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में 15 आवासीय परियोजनाओं का निर्माण अंतिम दौर में है। नौ परियोजनाएं तो ऐसी हैं जो साल के शुरू में सबसे पहले पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर उत्तराखंड के 12,856 परिवारों को सपनों का आशियाना मिलेगा। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) ने इसकी तैयारी अंतिम दौर में पहुंचा दी है। 31 दिसंबर तक 15 आवासीय परियोजनाएं पूरी करके लाभार्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में 15 आवासीय परियोजनाओं का निर्माण अंतिम दौर में है। सीएम धामी स्वयं विभागीय मंत्री होने के नाते भी परियोजनाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। 31 दिसंबर तक सभी प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें...Bear Attack: नहीं हारी हिम्मत...भालुओं से लड़कर मौत के मुंह से वापस लौटी सुशीला, ऐसे बचाई अपनी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ परियोजनाएं तो ऐसी हैं जो साल के शुरू में सबसे पहले पूरी हो जाएंगी। प्रमुख सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने भी नए साल में इन आवासों के आवंटन के निर्देश दिए हैं। परियोजनाओं का लॉटरी से आवंटन हो चुका है। लाभार्थियों को कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्थानीय प्राधिकरण के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें