फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। हिल ग्रोव स्कूल, झाझरा में हरेला पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शिक्षकों छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. ललिता ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। वहीं छात्रों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता को रचनात्मक रूप देते हुए आकर्षक पोस्टर व मॉडल बनाए। स्कूल की निदेशक वीना छाबड़ा और सतीश छाबड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें