फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड भारत के निर्माण का लिया संकल्प

विज्ञापन
सेलाकुई में धारा 370 की समाप्ति पर रैली निकालते बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
डाकपत्थर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नितिन अग्रवाल और शिल्पा गौतम ने किया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि अखंड में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, वर्मा, थाईलैंड भारत का अंग हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य सभी देशों को फिर से मिलाकर अखंड भारत का निर्माण करना है। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद रावत, विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल प्रशांत चौधरी, बबलू, अनुभव, सतीश पाल, भाग्यश्री, अंकिता, प्रिंस, अवनीश, अनुभव, विवेक कुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सेलाकुई राजा रोड स्थित गोरखनाथ मंदिर में भी अखंड भारत दिवस मनाया गया। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष हर्षदीप गुप्ता और महामंडलेश्वर बाबा योगेंद्र नाथ ने अखंड भारत की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि आजादी से पूर्व 14 अगस्त 1947 को भारत से विभक्त होकर पाकिस्तान का निर्माण हुआ। ऐसे में संगठन का लक्ष्य फिर से उक्त हिस्से को भारत में विलय करना है। इस अवसर पर नगर मंत्री शेखर बंसल, नगर मीडिया प्रभारी सुमित तोमर, प्रदीप त्यागी, लोकेश सैनी, अमित कुमार, मोहित गुप्ता, वशिष्ठ सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
बाजार में निकाली रैली
विकासनगर। कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ मिलकर सेलाकुई में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने एक झंडा, एक निशान, एक मेरा हिंदुस्तान, वंदे मातरम, जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाए। अनुच्छेर 370 की समाप्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हर्षदीप गुप्ता, नगर मंत्री शेखर बंसल, नगर समरसता प्रमुख रमेश ढौंडियाल, नगर प्रचार प्रमुख सुमित तोमर, सुखदेव फरस्वाण, प्रदीप त्यागी, डॉ. लोकेश सैनी, डॉ. नरेश चंद्र शर्मा, शूरवीर सिंह चौहान, चैतन्य अनिल गौड, मनोज पंवार, महंत जोशी, सुनील पालीवाल, प्रकाश प्रजापति, अनूप सोलंकी, प्रमोद, अनिल नौटियाल, रविंद्र सिंह रमोला, प्रवीण राणा, डीके चौधरी, परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें