सीएससी से बनेंगे पास
अब रोडवेज के पास कॉमन सर्विस सेंटर से भी बनवाए जा सकेंगे। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सीएससी से भी पास बनवाए जा सकेंगे।
इन्हें मिलता निशुल्क यात्रा पास
छात्रा पास, मासिक यात्रा पास, वरिष्ठ नागरिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रथम पीढ़ी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार राज्य स्तर, पत्रकार जिला स्तर, विकलांग पास सहवर्ती सहित, विकलांग पास बिना सहवर्ती, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, विधवा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और विधवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुस्लिम युवक संग बीजेपी नेता की बेटी की शादी को लेकर मचा घमासान, विवाह रोकने की मिल रही धमकियां
ऐसे बनेगा पास
सबसे पहले परिवहन निगम की वेबसाइट www.utconline.uk.gov.in पर जाएं। यहां होम पेज पर बस पास के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी सभी जानकारियां भरने के बाद संबंधित दस्तावेज की फोटो अपलोड कर दें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिससे पुष्टि होने पर पास की रसीद उपलब्ध हो जाएगी।
विशिष्ट श्रेणी यात्री को दो से तीन कार्य दिवस में निगम मुख्यालय से सत्यापन के बाद एसएमएस के माध्यम से पास की सूचना मिलेगी। विशिष्ट श्रेणी यात्री इस पास की सॉफ्ट और हार्डकॉपी सुरक्षित रख सकेंगे। उन्हें यात्रा के दौरान अपना फोटो पहचान पत्र या विशिष्ट श्रेणी पहचान पत्र दिखाना होगा।