फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण कार्य महान, एक पेड़ सौ पुत्र समान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। हरेला पर्व के तहत नागरिक सुरक्षा संगठन पोस्ट नंबर नौ के पदाधिकारियों और वार्डन की ओर से रविवार को रिस्पना नदी के उद्गम शिखर फाल के पास केरवान गांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पहले लगाए गए पौधों को संरक्षित किया।
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा संगठन उत्तरी प्रभाग के प्रभागीय वार्डेन उमेश्वर सिंह रावत ने कहा कि शास्त्रों में एक वृक्ष की तुलना सौ पुत्रों से की गई है। ऐसे में हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। हम सब न सिर्फ वृक्षारोपण करें वरन लगाए गए पेड़ों की देखभाल की भी जिम्मेदारी संभालें। उप पोस्ट वार्डन स्वामी एस. चंद्रा और देवेंद्र शाह ने ग्रामीण महिलाओं से पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। इस मौके पर आलम सिंह रावत, नित्या नंद चमोली, पीतांबर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें