हरेला पर्व के उपलक्ष्य में नगर निगम में निर्मित केदार कल्प हर्बल वाटिका में मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट व एचडीएफसी बैंक के मैनेजर रोहित शर्मा और उनकी टीम ने पौधरोपण किया।
मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निजात पाने के लिए अपने आसपास के माहौल को हरा भरा रखना होगा। हमें पौधरोपण करने के बाद उनको पूर्ण रूप से संरक्षण देकर उनका पालन पोषण करना चाहिए। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि पौधरोपण हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है, जो पौधे हम लगाते हैं वह बड़े होकर फल, छाया व ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। एचडीएफसी बैंक के मैनेजर रोहित शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व के उत्सव पर उनके व नगर निगम द्वारा 1100 पेड़ लगाए जाने हैं। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को नगर निगम रुड़की से किया गया। इस मौके पर रचित जैन, विशाल त्यागी, आलोक ठाकुर, साहित्य ठाकुर, निशांत कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
तुलसी, चंपा, चमेली के लगाए पौधे
रुड़की। राज्य कर विभाग रुड़की के अधिकारियों ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में कार्यालय के प्रांगण में 25 पौधों को लगाने का शुभारंभ किया गया। राज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अरुण कुमार एवं डिप्टी कमिश्नर अभय पांडे ने बताया कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य में कार्यालय के प्रांगण में भगवान शिव के प्रिय रुद्राक्ष, बेल पत्र के पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा आम, अनार, आंवला, लीची, नींबू, अमरूद, तुलसी, चंपा, चमेली, रात की रानी, गुड़हल, गुलमोहर, चांदनी, अशोक, तुन, मोर पंखी, फाइकस, कनेर आदि के पौधे रोपे जा रहे हैं। इस मौके पर विजय कुमार, प्रेम प्रकाश शुक्ला, तारकेश्वर मिश्रा, अनंत रजनीश, कृष्ण कुमार, पीसी चंदोला, हुकम सिंह नेगी, एसएस तोमर, अंजू सेमवाल, वीके जिंदल, राकेश कुमार गोयल, वीके गोयल, वीके अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, कुश अग्रवाल, शुभम गोयल, एसएस रावत, अरुण कुमार कपिल, धर्मेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
जिला पंचायत के अतिथि गृह के प्रांगण में किया पौधरोपण
रुड़की। जिला पंचायत के सिविल लाइंस स्थित अतिथि गृह के प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा के नेतृत्व में सदस्यों एवं अन्य संगठनों के लोगों ने पौधरोपण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस मौके पर बसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चौधरी बिजेंद्र सिंह, कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि सदस्य सुखमेंद्र वाल्मीकि, कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य जगपाल सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल आदि मौजूद रहे।