फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्यत्र शिफ्ट किया जाए प्लांट

विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में विधायक को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग के समर्थन में उद्योग व्यापार मंडल और पछवादून जन कल्याण संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ ने कहा कि बीते एक साल से प्लांट शीशमबाड़ा में संचालित हो रहा है। इसका क्षेत्रीय लोग शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। प्लांट से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। लोगों को मुंह पर कपड़ा और मास्क लगाकर रहना पड़ रहा है। पूर्व में दुर्गंध पर कुछ हद तक रोक लगी थी, लेकिन बरसात शुरू होते ही फिर से प्लांट से तेज दुर्गंध उठने लगी है। क्षेत्र में मक्खी-मच्छरों की संख्या में इजाफा हो गया है। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
कहा कि प्लांट को आबादी क्षेत्र से दूर स्थापित किया जाना चाहिए। कहा कि यदि प्लांट अन्यत्र स्थापित नहीं होता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. नरेश शर्मा, काशीराम महावर, शूरवीर सिंह चौहान, जगदीश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें