फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, सरकारी स्कूल का क्लर्क गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2020 10:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के क्लर्क पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी के गर्भवती होने से मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया है।  

विज्ञापन


मूनाकोट ब्लॉक के सिलौली गांव निवासी शमशेर बहादुर बिण ब्लॉक के एक हाईस्कूल में क्लर्क है। वह क्षेत्र के गांव में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। इसी दौरान उसने मकान मालिक की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर वह किशोरी को जान से मारने की धमकी भी देता था। कुछ दिन पहले किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले का पता चला। गोगना राजस्व पुलिस की पूछताछ में भी किशोरी ने उन्हें पूरी बात बता दी।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (3), 506 आइपीसी और 5/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में राजस्व उपनिरीक्षक भरत सिंह मेहता, देव गिरी, ऋषेंद्र सामंत, जितेंद्र बोनाल, राजेंद्र सिंह, दीपा जोशी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें