फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: खाई में गिरी मैक्स जीप, रिटायर्ड फौजी की मौत, चालक सही सलामत

Fri, 22 Nov 2019 03:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
हादसे बाद पेड़ पर अटका वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुंगाछीना-अलगड़ा मोटर मार्ग में मैक्स जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीप में दो ही लोग सवार थे। दूसरे को कोई चोट नहीं आई है। हादसा बृहस्पतिवार देर शाम का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम  मैक्स जीप संख्या यूके 05 टीए 2535 बुंगाछीना से बसोड़ को जा रही थी। अलगड़ा के पास जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में श्याम दत्त भट्ट चंदा (50) पुत्र बद्री दत्त कचना निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को लोग जिला अस्पताल ला रहे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक रिटायर्ड फौजी थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जीप में चालक बहादुर सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी बसोड़ और मृतक श्याम दत्त भट्ट ही सवार थे। जीप बुंगाछीना की सवारियों को छोड़कर वापस बसोड़ जा रही थी।

खाई में गिरने के बाद जीप एक पेड़ से अटक गई, अन्यथा हादसा और गंभीर हो सकता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें