फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ः क्षेत्र पंचायत सदस्य महिला प्रत्याशी के पति-बच्चों समेत लापता होने की खबर से मचा हड़कंप

Sun, 20 Oct 2019 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकासखंड के सिलौनी क्षेत्र पंचायत सदस्य की महिला प्रत्याशी पूजा देवी पति मुन्ना राम और दो बच्चों (एक पांच और दूसरा तीन साल का) समेत लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आज प्रत्याशी पूजा के जेठ जगदीश ने आज पुलिस अधीक्षक को इस मामले में तहरीर सौंपी। जगदीश ने बताया कि वह पहले चरण पांच अक्टूबर को मतदान करने के बाद घर लौट रहे थे। और तब से लापता हैं। जगदीश ने तीन लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस घटना के संज्ञान में आने के बाद से पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस लापता प्रत्याशी सहित अन्य सदस्यों की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।

पुलिस से हुई फाेन पर बात

मामला संज्ञान में आने के बाद पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि लापता क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी पूजा और उसके पति से फोन पर बातचीत हुई है। उन्होंने फोन पर स्वयं के खटीमा में होने की बात कही है। महिला के पति के अनुसार परिवार वहां पर बच्चे के उपचार के लिए रिश्तेदारी में गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें