फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ आपदा: आसमानी आफत की दहशत अब भी बरकरार, ऐसे गुजर रही आपदा पीड़ितों की रात

Fri, 24 Jul 2020 03:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal जगदीश उप्रेती (संवाद), अमर उजाला, मदकोट(पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टांगा गांव में आपदा को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों के मन में आसमानी आफत की दहशत अब भी बरकरार है। इन ग्रामीणों का दिन गांव में तो रातें गांव से चार सौ मीटर दूर नदी से कुछ ऊपर लगाए गए एक प्लास्टिक के टेंट में गुजर रही हैं। जहां पर टैंट लगाया गया है वह भी अब खतरे में आ गया है।

विज्ञापन


19 जुलाई की रात मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन में तीन मकानों के जमींदोज होने की घटना से सभी ग्रामीण सहमे हैं। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं। इतने दिनों में भी सभी के चेहरों पर खौफ बरकरार है। घटना के बाद से किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला है।

सभी ग्रामीण सामूहिक रूप से एक आंगन में भोजन कर रहे हैं। घर में रहने का मन करता है, लेकिन बार-बार गांव के ऊपर फटी धरती पर नजर जाते ही भय लगने लगता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रात लगभग जागकर ही गुजारनी पड़ती है

सभी ग्रामीण पिछले पांच दिन से अपनी रातें लगभग 300 मीटर की दूरी पर लगाए गए प्लास्टिक के टैंट में बिता रहे हैं। भगत सिंह और गोविंद सिंह ने बताया कि अब भी लगातार बारिश हो रही है। गांव में नदी की ओर से भी कटाव हो रहा है।

पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। कब फिर से हादसा हो जाय यह सोचकर शाम का खाना खाने के बाद सभी लोग टैंट में चले जाते हैं। वहां पर पुआल बिछाया गया है। उसी में सोते हैं, लेकिन जिस स्थान पर टैंट लगाया गया है वहां पर भी अब नदी की ओर से भूस्खलन होने लगा है।

अधिक बारिश होने पर खतरा है। इसलिए रात लगभग जागकर ही गुजारनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभारी मंत्री की ओर से मिले आश्वासन के बाद अब उन्हें कुछ उम्मीद जगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें