फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर पिटबुल डॉग ने किया हमला, हाथ और पैर से नोच दिया मांस

Mon, 05 Dec 2022 07:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आरोप है कि उसने पुलिस में शिकायत करने की बात पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कनखल थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि शुभम राम चंदवानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
पिटबुल डॉग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और गाजियाबाद के बाद अब हरिद्वार में भी पिटबुल डॉग ने बच्चे को निशाना बनाते हुए नोच खाया। इस मामले में पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर पिटबुल डॉग के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Vipin Murder Case:  भतीजे के बाद चाचा के गुनाहों की चर्चा,  24 साल पहले हुए ये हत्याकांड जानकर कांप उठेगी रूह

पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र के मिश्रा गार्डन में एक दिन पहले अपनी बुआ के घर गए शेखपुरा निवासी विशाल गुप्ता के नौ वर्षीय बेटे ज्योतिर पर पड़ोस में रहने वाले शुभम राम चंदवानी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया था। ज्योतिर अपनी बुआ के घर के बाहर खेल रहा था। कुत्ते ने उसके पेट, हाथ सहित कई जगह पर काट डाला था। आरोप है कि शुभम राम को पहले भी पड़ोस के लोगों कई बार कहा था कि खतरनाक नस्ल के कुत्ते को बाहर न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसने पुलिस में शिकायत करने की बात पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कनखल थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि शुभम राम चंदवानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें