फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में रफ्तार का कहर: भीड़ के बीच घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, कई लोगों को चपेट में लिया, दो बच्चियां गंभीर

Sun, 21 Jun 2026 11:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)

सार

पिरान कलियर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई। कार ने वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने कई लोगों को चपेट में लिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिरान कलियर में में रविवार देर रात को उस समय हड़कंप मच गया जब यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जबकि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हादसे में मुख्तार आलम निवासी बिहार, साबरीन (6) निवासी पिरान कलियर और शबनम (10 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, इमलीखेड़ा रोड स्थित अब्दाल शाह रोड की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो अत्यधिक तेज गति से क्षेत्र से गुजर रही थी। भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे राहगीरों की ओर बढ़ गई।
विज्ञापन


मासूम बच्चियां भी हादसे की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

Rudraprayag: नगरासू गुरुद्वारा विवाद; एक दिन बाद सेवादार को छोड़ा, कुछ निहंग अभी भी अंदर मौजूद

विज्ञापन

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया है।

चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

रफ्तार पर नहीं लग रहा लगाम
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें