फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चकराता में अप्रैल के महीने में गुलाबी ठंड का अहसास, आठ डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Thu, 04 Apr 2024 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

बारिश के बाद मौसम ने करवट ली थी। मौसम एक दिन बाद फिर से गर्म हो गया था, लेकिन बुधवार सुबह आसमान में फिर से बादल छा गए।
विज्ञापन
चकराता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पछवादून और जौनसार बावर में सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं चकराता में अप्रैल के महीने में भी लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। चकराता में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को बारिश के बाद मौसम ने करवट ली थी। मौसम एक दिन बाद फिर से गर्म हो गया था, लेकिन बुधवार सुबह आसमान में फिर से बादल छा गए। विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kedarnath: धाम में बर्फबारी...अभी भी जमी तीन फीट तक बर्फ, रास्ता बनाने में जुटे 70 मजदूर, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


चकराता क्षेत्र में भी दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से लोगों को अप्रैल के महीने में भी सर्दी के मौसम जैसा एहसास हुआ। चकराता का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें