फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भारी वाहनों के लिए रूट किया जाएगा डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बृहस्पतिवार को बाबूगढ़ स्थित हाईवे मैदान पर होने वाली चुनाव सभा को देखते हुए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। दोपहर एक बजे से डाकपत्थर और कालसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मुख्य बाजार विकासनगर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन




ये वाहन सैयद रोड होते हुए निकलेंगे। हरबर्टपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से हरिपुर कैनाल रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। यदि कोई भारी वाहन हरबर्टपुर से विकासनगर की ओर आता है, तो उसे बाबूगढ़ चुंगी से कैनाल रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच पर पहुंचने से लेकर सभा समाप्त होने तक बाबूगढ़ चौक और आसपास के क्षेत्र में छोटे वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव सभा को लेकर सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें