विश्व के जाने जाने-माने अभिनेता एवं रॉकी फेम हॉलीवुड स्टार सिलेवेस्टर स्टैलॉन के पुत्र का पिंडदान करने उनका परिवार हरिद्वार पहुंचा। हरिद्वार में कनखल के सतीघाट पर परिजनों ने अभिनेता के बेटे का पिंडदान कराया। अपने पुत्र के लिए सिलेवेस्टर तीन वर्ष पहले गाय दान भी कर चुके हैं।
हॉलीवुड स्टार सिलेवेस्टर स्टैलॉन के पुत्र सेग 2012 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सेग शनिवार को सिलेवेस्टर स्वयं तो पिंडदान करने नहीं पहुंच पाए थे अलबत्ता अपने छोटे भाई माइकल स्टॉलन को सपरिवार हरिद्वार भेज दिया था। माइकल की पत्नी मिशेल, रशियन फिल्म स्टार एलेक्सी और उनकी पत्नी ओलगा भी उनके साथ थी।
कनखल के सती घाट पर भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी अध्यक्ष डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने पिंडदान, तर्पण और शैय्या दान के कर्म संपन्न कराए। कर्मों के संपादन में पंडित पंकज ने भी योगदान दिया। डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि पुत्र की मौत के बाद सिलेवेस्टर लगातार परेशान थे। वे पिंडदान करवाने चाहते थे। शनिवार को यह कर्म संपन्न हुआ।