धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजे जाने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती पायलट बाबा की रविवार को कई जांचें हुईं। बाबा की शुगर बढ़ी हुई है। उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
किडनी जांच की रिपोर्ट भी संतोषजनक नहीं है। सीने में भारीपन, ब्लड प्रेशर और सांस की दिक्कत के कारण पायलट बाबा को बृहस्पतिवार देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शनिवार को बाबा का ईको कराया गया। बाबा को पहले से ही ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी की दिक्कत है। उनकी हार्ट संबंधी दवाएं भी चल रही हैं। उनके लीवर, किडनी और खून संबंधी जांचें कराई गईं।
जांच रिपोर्ट में पुरानी बीमारी संबंधी ही लक्षण मिले हैं। किडनी संबंधी जांच जनवरी की अपेक्षा कुछ गड़बड़ है। ईको रिपोर्ट में भी पुरानी रिपोर्ट जैसे लक्षण हैं।