यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहीं एक महिला तीर्थयात्री की बुधवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरिजा देवी (65 वर्ष) पत्नी श्रीकांत मिश्रा निवासी कुशीनगर, उत्तरप्रदेश बुधवार शाम को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहीं थीं।
शाम करीब सात बजे बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर जाते समय खरादी के पास अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें इलाज के लिए बड़कोट अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डा. अंगद राणा ने बताया कि महिला तीर्थयात्री की मौत हार्टअटैक की वजह से हुई है। बता दें कि इस यात्रा सीजन में अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान नौ तीर्थयात्रियों की मौत हार्टअटैक आदि कारणों से हो चुकी है।