टीजीएमओयू के बस चालक कृपाल सिंह (64 वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह, निवासी ग्राम कंडियाल, प्रतापनगर, लंबगांव, टिहरी की सीतापुर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। बताया गया है कि वह हरिद्वार से यात्रियों को केदार दर्शन के लिए लाया था। सीतापुर में बस खड़ी करने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे जयपुर (राजस्थान) के एक तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे यमुनोत्री मंदिर परिसर में तीर्थयात्री पुरण जी मीणा (48) पुत्र कल्याण मीणा निवासी सेक्टर 8 इंदिरागांधी नगर जयपुर (राजस्थान) की अचानक तबियत बिगड़ गई।
परिजन उन्हें लेकर यमुनोत्री स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने हार्टअटैक को मौत का कारण बताया। इस यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अभी तक हार्टअटैक से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।