ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहे बस चालक ने जब टैक्सी को गलत साइड में दौड़ते देखा, तो उसने ब्रेक मार दिए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गलत दिशा में चल रही मैक्स बस के परिचालक की दिशा में टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस झटके से एक ओर खिसक गई, जबकि मैक्स बुरी तरह से पिचकते हुए सड़क से नीचे नाली में उतर गई।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग व कीर्तिनगर पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची, तब तक कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने वाहन से अस्पताल ले गए थे। चौकी इंचार्ज श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि दुर्घटना स्थल से दोनों वाहनों में सवार 19 लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जिसमें से मैक्स में सवार तीन घायलों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सात घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतकों की सूची
सोनी नौटियाल (26) पत्नी पवन नौटियाल सिल्ली रुद्रप्रयाग
विजय लाल (38) पुत्र प्रेम लाल स्वारी ग्वांस रुद्रप्रयाग
एक किशोर अज्ञात
घायलों की सूची
अनीता, भावना व भावेश (डांगी रुद्रप्रयाग), यशवंत सिंह(स्यूर रुद्रप्रयाग), राजकुमार (रुद्रप्रयाग), प्रियांशी व प्रिंस (सिल्ली रुद्रप्रयाग), रघुनाथ सिंह (विंदरा पौड़ी), अनिल भट्ट (बड़कोट चौरास टिहरी), भुवनेश पुरोहित (सणगू रुद्रप्रयाग), रविंद्र सिंह (टैक्सी ड्राइवर निवासी ग्वाड़ रुद्रप्रयाग), नंदन सिंह (गैरसैंण चमोली), राधे जाधव (सिपीया मुंगेर बिहार), जोरिक जाधव व उनकी पत्नी पविया देवी (वशीपुर बक्शीसराय बिहार)