फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के त्यूनी में पिकअप खाई में गिरी, तीन की मौत

Tue, 23 Oct 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खटांबा से चकराता आ रही पिकअप 200 मीटर खाई में गिरने से चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर राजस्व पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को मशक्कत के बात बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता पहुंचाया। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। 

राजस्व क्षेत्र खडबा क्षेत्र में शाम करीब सात बजे लोडर पिकअप वन निगम की लकड़ी का ढलान कर खटांबा से चकराता की ओर आ रही थी। अचानक पिकअप एक खाई में जा गिरी। मोटर मार्ग से गुजर रहे लोगों की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मृतकों की पहचान जावेद खान (26) वर्ष पुत्र याकूब अली निवासी अंबाडी विकासनगर, नंदलाल खत्री (42) वर्ष पुत्र तुला राम खत्री निवासी सारणी नायली त्यूनी, अतर सिंह चौहान (38) वर्ष पुत्र शीशराम चौहान निवासी किस्तूल त्यूनी के रूप में हुई है। राजस्व उप निरीक्षक पुलिस गुलशन हैदर ने बताया की हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें