सितारगंज में सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने एसएसबी कर्मी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरोपित एसएसबी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले की एक युवती यहां सिडकुल की कंपनी में नौकरी करती है। युवती ने अपनी तहरीर में कहा कि वह किराए के मकान में रहती है। पीलीभीत में तैनात एसएसबी कर्मी सांता पोस्ट सानदेव थाना डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी देवेंद्र बसेड़ा से उसकी मुलाकात 2013 में हुई। वर्ष 2013 से 2019 तक फोन पर बात होती रही।
आरोपी ने पांच साल तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और मार्च 2018 तक आरोपी उससे मिलता रहा। इसके बाद जनवरी 2019 तक फोन पर बात होती रही। अब उसने 19 अप्रैल को दूसरी जगह शादी तय कर ली। युवती की तहरीर पर आरोपी एसएसबी कर्मी देवेंद्र बसेड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।