फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: काशीपुर में आईआरबी तो सितारगंज में एसएसबी कर्मी पर लगा यौन शोषण का आरोप

Sun, 08 Dec 2019 11:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज/काशीपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर और सितारगंज में आईआरबी और एसएसबी कर्मी पर युवतियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। काशीपुर में युवती ने आईआरबी में तैनात एक कर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि पुलिस में कार्रवाई करने पर आरोपी और उसकी दरोगा बहन उसके परिजनों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


क्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी समेत पुलिस उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि वर्ष 2014 में वह अपने गांव के विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। इसी दौरान उसकी पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी एक युवक से हुई। उसका दोस्त मोबाइल के जरिए उससे बात कराता था। दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग परिजनों को भेजने की धमकी देकर उसने उसे डराया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसकी मर्जी के बगैर एक लॉज में ले जाकर दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर संबंध बनाए।

इसी दौरान उक्त युवक की नियुक्ति आईआरबी में हो गई। उसने अपने मित्रों के घर ले जाकर भी उसके साथ संबंध बनाए। इससे उसे गर्भ ठहर गया। 10 फरवरी 2019 को आरोपी ने उसे जबरन उसका गर्भपात करा दिया। एक अगस्त 2019 को आरोपी उसे कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया। वहां उसने उसके साथ शादी करने की बात दोहराई और बाइक से कुंडेश्वरी-केलामोड़ पर एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने उसे जबरन जहर पिलाने का प्रयास किया लेकिन जहर की शीशी नीचे गिर गई। पीड़िता का आरोप है कि उक्त युवक उसके साथ शादी करने की बात से मुकर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसका आरोप है कि युवक की दरोगा बहन भी उसे फोन कर धमका रही है और कार्रवाई करने पर उसके परिवार वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर पांच साल तक किया शारीरिक शोषण

सितारगंज में सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने एसएसबी कर्मी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरोपित एसएसबी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले की एक युवती यहां सिडकुल की कंपनी में नौकरी करती है। युवती ने अपनी तहरीर में कहा कि वह किराए के मकान में रहती है। पीलीभीत में तैनात एसएसबी कर्मी सांता पोस्ट सानदेव थाना डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी देवेंद्र बसेड़ा से उसकी मुलाकात 2013 में हुई। वर्ष 2013 से  2019 तक फोन पर बात होती रही।

आरोपी ने पांच साल तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और मार्च 2018 तक आरोपी उससे मिलता रहा। इसके बाद जनवरी 2019 तक फोन पर बात होती रही। अब उसने 19 अप्रैल को दूसरी जगह शादी तय कर ली। युवती की तहरीर पर आरोपी एसएसबी कर्मी देवेंद्र बसेड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें