फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Aug 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींचकर सार्वजनिक करने की धमकी दे एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते है। आरोपी शादीशुदा है।

विज्ञापन


घटना बीती 14 अगस्त की बताई जा रही है। सोमवार को थाने पहुंचकर पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़िता का आरोप है कि वह 14 अगस्त को घर पर अकेली थी। इसी दौरान क्षेत्र का रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया और नहाते हुए उसकी फोटो अपने मोबाइल से खींच ली। आरोप है कि अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे युवक ने युवती से दुष्कर्म किया।  

एसओ श्यामपुर दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह शादीशुदा है, जबकि युवती की शादी नहीं हुई है। एसओ ने बताया कि आरोपी की  तलाश की जा रही है। युवती के कोर्ट में बयान कराए जा रहे हैं।  चर्चा है कि इस घटना के बाद युवती की शादी भी टूट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर ने की भाभी से दुष्कर्म की कोशिश

भाभी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने देवर को हिरासत में लिया है। भाभी की बहन विरोध करने पहुंची तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। वहीं, हिरासत में लिए गए देवर की पत्नी मामले को फर्जी बता रही है। उसका आरोप है कि उसके पति को गलत ढ़ंग से फंसाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के शख्स ने रविवार की सुबह अपनी भाभी को कमरे में अकेला देखकर अश्लील हरकत की। इसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। महिला के शोर मचाने पर पहुंची उसकी बहन के साथ भी अभद्रता की गई।

पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी देवर को हिरासत में लिया। देवर की पत्नी भी कोतवाली पहुंच गई। उसने भाभी पर उसके पति को गलत आरोप में फंसाने का आरोप लगाया है। उपनिरीक्षक खजान सिंह चौहान ने बताया कि महिला ने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें