फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः एक नाबालिग से दुराचार, दूसरी बच्ची से दुराचार की कोशिश, आरोपी को पकड़ जनता ने सिखाया सबक

Thu, 06 Jun 2019 12:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

रुद्रपुर में कोतवाली के अंतर्गत आने वाले एक मामले में रिश्तेदारी में आई नाबालिग के साथ अज्ञात युवक ने दुराचार किया। जबकि दूसरे मामले में एक युवक ने नाबालिग के साथ दुराचार का प्रयास किया।

 

दुराचार का प्रयास करने वाले युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि दुराचार करने वाला आरोपी फरार था। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम शिवम उर्फ शिवा निवासी रम्पुरा बताया है।

विज्ञापन


एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित राज मिस्त्री का काम करता है। नाबालिग को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है और आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

पिटाई करने के बाद उसका सिर मुंडवा दिया

जानकारी के अनुसार रम्पुरा चौकी की भूतबंगला क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की परिजनों के साथ प्रीत विहार क्षेत्र निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी। बुधवार देर शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां आया और बच्ची को आम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। देर रात बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन पुलिस को तहरीर दी। 
 
वहीं रम्पुरा चौकी क्षेत्र में ही एक युवक ने चार साल की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उसका सिर मुंडवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाने भेजा। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें