फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः आईएमए परेड पूर्वाभ्यास आज, नौ घंटे डायवर्ट रहेगा यातायात

Thu, 06 Jun 2019 10:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आईएमए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

आईएमए परेड के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर आज प्रेमनगर की तरफ जाने वाला यातायात सुबह और दोपहर के समय करीब नौ घंटे तक डायवर्ट रहेगा। इस बाबत पुलिस ने बुधवार को याताया डायवर्ट प्लान जारी कर दिया है।

विज्ञापन


रूट प्लान के मुताबिक आज तड़के पांच से लेकर 11:30 और दोपहर में तीन से शाम 5:30 बजे तक विकासनगर रोड का यातायात डायवर्ट रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती के अनुसार परेड के दौरान आईएमए की तरफ  कोई वाहन नहीं जा सकेगा। 
 

विज्ञापन

यह रहेगा डायवर्ट प्लान

-बल्लूपुर से आने वाले समस्त वाहनों को रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी के रास्ते प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर भेजा जाएगा।
-प्रेमनगर से शहर की तरफ  जाने वाले वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से निकाला जाएगा।
-विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए देहरादून भेजा जाएगा।
-देहरादून से विकासनगर और हरबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से भेजा जाएगा।
-देहरादून से विकासनगर जाने वाले यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला, जीएमएम रोड, कमला पैलेस से शिमला बाईपास के रास्ते निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें