फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब युवाओं को यहां भी देना होगा आधार कार्ड, नहीं दिया तो होगा बड़ा नुकसान

Thu, 20 Apr 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कि कहा क‌ि अब छात्र-छात्राओं की डिग्री में फोटो लगेगी तथा उसे आधार कार्ड से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कॉलेजों में योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव पहल की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने स्वीकार किया कि उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में प्रवक्ताओं की कमी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में 750 प्रवक्ताओं की कमी है जिसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

 बुधवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रवक्ताओं की कमी को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षा आयोग का भी गठन किया जाएगा। कहा कि जून में फिर प्रदेश भर के कुलपतियों और प्राचार्यों की बैठक बुलाकर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार के रिक्त पदों को यूजीसी की नियमावली के तहत भरा जाएगा। डिग्री कालेजों में छात्रों और गुरुजनों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।

पुस्तकालयों में पुस्तकों की कमी को पूरा करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास होंगे। इसके साथ ही सूबे के हर विधायक से भी वह आग्रह करेंगे कि वह पांच-पांच लाख रुपये विधायक निधि से कॉलेज के पुस्तकालय के लिए दें।

​इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष मनोज साह, जिला महामंत्री दया किशन पोखरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंबा दत्त आर्य आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें