फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फोटो- भाजपा 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को नामित करेगी पार्षद-सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय समितियों में भी मिलेगी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
विज्ञापन


- संगठन स्तर पर कसरत हुई तेज, जल्द जारी होगी चयनितों की सूची

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा अपने 400 से अधिक कार्यकर्ताओं को नगर निकायों में पार्षद, सभासद नामित करेगी। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय समितियों में जगह दी जाएगी। इसकी कसरत तेज हो गई है।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद सरकार सभी नगर निगमों में पार्षद और नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में सभासद, तय नियमावली अनुसार मनोनीत करने जा रही है। इसी तरह विभिन्न सरकारी विभागों की समितियां में भी उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का भी शीघ्र मनोयन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रमुख रूप से समाज कल्याण, विद्यालय एवं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उद्योग, पेयजल, कौशल विकास एवं सेवायोजन आदि विभाग में सदस्यों एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में एक उपाध्यक्ष और सदस्य नामित होने हैं। जो जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर भी नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिहार ने कि राज्य के विकास और जनता को अधिक लाभ दिलाने की दिशा में नामित होने वाले व्यक्तियों में योग्यता, अभिरूचि, उपलब्धता, सक्रियता, क्षेत्रीय, सामाजिक समीकरण का संज्ञान रखा जाता है। इसमें पार्टी संगठन का प्रयास है कि अच्छे लोगों का चयन हो ताकि सरकार के काम सुचारू रहें। जनता की समस्या का आसानी से निराकरण हो सके। लिहाजा इन सभी मानकों पर जो भी कार्यकर्ता उचित पाए जाते हैं, उनका अधिक से अधिक मनोनयन कराने की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। फिलहाल इस विषय को लेकर हमारी कवायद तेज हो चुकी है। सक्षम एवं योग्य कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें