फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने किए 500 फोन की बोलती बंद

Mon, 07 Jul 2014 08:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून के लैंसडौन चौक पर सिंचाई विभाग की खुदाई ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। सोमवार को जेसीबी ने बीएसएनएल की केबल काट डाली, जिससे लगभग 500 फोन ठप हो गए।
विज्ञापन


करनपुर, डीएल रोड, सर्वे चौक समेत आस-पास के इलाके विभागों के बीच समन्वय न होने का नतीजा भुगतने को मजबूर हैं।

इससे पहले भी राजपुर रोड पर खुदाई के दौरान यह समस्या आ चुकी है। खुदाई करने वाले विभाग के पूर्व में सूचित न करने और मनमाने तरीके से जेसीबी चलाने से केबल कट चुकी है।
विज्ञापन


कई दिनों तक लोग फोन ठप होने की समस्या से जूझते रहे। अब यह दिक्कत खड़ी हो गई है, जिसके जल्द सुलझने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।

खुदाई सिंचाई की ही तरफ से चल रही है। यह डिवीजन का मामला है। मैं मंगलवार को इसे दिखवाता हूं। समन्वय बनाकर ही काम होगा।  
वीके टम्टा, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें