फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि में इस साल से पीएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में इस साल से पीएचडी शुरू होगी। इसके अलावा आठ से ज्यादा विषयों में डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक में अकादमिक परिषद और वित्त समिति के फैसलों पर मुहर लग गई।
विज्ञापन

मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत की अध्यक्षता में कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। इसमें पीएचडी ऑर्डिनेंस पर मुहर लगी। इस साल से श्रीदेव सुमन विवि में प्रत्येक शिक्षक को एक पीएचडी कराने का मौका दिया जाएगा, जिसके लिए बाकायदा प्रवेश परीक्षा होगी। यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट वालों के लिए प्रवेश परीक्षा से छूट मिलेगी। साथ ही विवि में इसी सत्र से होटल मैनेजमेंट, योगा, वॉटर स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड फिटनेस, डिजास्टर मैनेजमेंट, नाट्य कला संगीत, सोशल वर्क, इको-टूरिज्म में डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे। बैठक में संयुक्त सचिव डॉ. अहमद इकबाल, गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति डॉ. एमएसएम रावत, श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव डॉ. दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरएस चौहान आदि मौजूद रहे।
फेल छात्र को आंतरिक परीक्षा में दोबारा मौका
श्रीदेव सुमन विवि स्नातक स्तर पर फेल हुए छात्रों को अब आंतरिक परीक्षा में दोबारा मौका देगा। इसके लिए छात्र 1000 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, पीजी में आंतरिक परीक्षा दोबारा कराने के लिए 2000 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा स्नातक स्तर पर छूटे हुए छात्रों को प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के लिए दोबारा मौका लेना है तो 2500 रुपये शुल्क देना होगा। पीजी स्तर पर यह शुल्क 3000 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

निम्बस कॉलेज परीक्षा केंद्र से ब्लैक लिस्ट
श्रीदेव सुमन विवि ने निम्बस कॉलेज ऑफ एजुकेशन को परीक्षा केंद्र से ब्लैक लिस्ट कर दिया है। यह फैसला एक छात्र की अपील पर राज्य सूचना आयुक्त के आदेश के बाद लिया गया है। इसकी सूचना जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी। निम्बस कॉलेज ने छात्र की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई थी।
विज्ञापन

इन फैसलों पर भी लगी मुहर
- विवि के सिलेबस में परिवर्तन
- ऋषिकेश परिसर के वित्तीय मामले, भर्तियां
- वित्त समिति के तहत तीन वर्ष की बैलेंस शीट के साथ ही 15 करोड़ रुपये का बजट
- 2018-19 तक के सभी पाठ्यक्रमों की संबद्धता
- 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण। जरूरत पड़ने पर 20 प्रतिशत तक सीट बढ़ोतरी
- स्टाफ की कमी दूर करने के लिए तीन रिटायर्ड कर्मचारियों को तय मानदेय पर काम
- विवि के गोपेश्वर परिसर में अक्तूबर में दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें