ऑल इंडिया संतोष ट्रॉफी-2019-20 के नॉर्थ जोन क्वालीफाइंग राउंड मैचों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। उत्तराखंड में क्वालीफाइंग राउंड के कुल 12 मैच खेले जाएंगे। ये मैच 22 से 27 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन देहरादून के सदस्य डीएम लखेड़ा ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से होने वाली फुटबॉल चैंपियनशिप के कई मुकाबले उत्तराखंड में कराए जाएंगे। उत्तराखंड में ग्रुप ए व ग्रुप बी के मैच खेले जाएंगे, जिसमें उत्तराखंड टीम ग्रुप ए में है, जिसकी भिड़ंत अपने ग्रुप की पंजाब, जम्मू कश्मीर व हरियाणा टीम से होगी। अभी मैचों के स्थान तय नहीं हुए हैं। इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
ये हैं उत्तराखंड के मैच
22 सितंबर - उत्तराखंड बनाम हरियाणा
24 सितंबर - उत्तराखंड बनाम पंजाब
26 सितंबर - उत्तराखंड बनाम जम्मू कश्मीर