फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिवहन निगम के कर्मचारियों के पीएफ से जुड़े काम अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के करीब सात हजार नियमित और संविदा कर्मचारियों के पीएफ से जुड़े काम अटक गए हैं। कर्मचारी निगम की ई-साइन की प्रक्रिया पूरी करने में लेटलतीफी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले करीब तीन महीने से ईपीएफओ की वेबसाइट में बार-बार तकनीकी दिक्कत आ रही है। ऐसे में निगम के कर्मचारियों के न तो पीएफ से जुड़े काम हो पा रहे हैं और न ही सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन निकल पा रही रही है। कर्मचारियों के अनुसार ईपीएफओ की ओर कर्मचारियों के सत्यापन के लिए निगम से ई-साइन मांगे गए थे लेकिन निगम की ओर से इसे समय पर नहीं भेजा गया। ऐसे में अब उनका काम अटक गया। इस पर परिवहन निगम के मंडलीय महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने बताया कि लिपिक को पीएफ से जुड़े सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ईपीएफओ की वेबसाइट पर तकनीकी आने से भी काम पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें