फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट, दो आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- सुवाखोली स्थित पेट्रोल पंप पर म्यूजिक बजाने को लेकर हुआ विवाद
I
I
I
I पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट करने पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामले में कुनाल सेठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
I
Iशिकायतकर्ता कुनाल सेठी का आरोप है कि रविवार की अल सुबह तीन बजे उनके सुवाखोली स्थित पेट्रोल पंप पर तीन कार से कुछ युवक पेट्रोल भरवाने आए। उन्होंने पांच सौ रुपये का पेट्रोल भराकर पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान अन्य कार में सवार युवक पंप पर ही तेज आवाज में म्यूजिक बजाने लगे। कर्मचारी सूरज नौटियाल ने म्यूजिक बजाने से मना किया तो कार सवार चालक और उसके साथियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पेट्रोल पंप पर कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iशहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पेटीएम से ऑनलाइन भुगतान करने वाले एक आरोपी आयुष रावत के बारे में जानकारी मिली है। मामले में मसूरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अर्पण थापा निवासी लेन नंबर दो नेहरू ग्राम और आदित्य रावत निवासी छह नंबर पुलिया मेन चौक थाना रायपुर को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द सभभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें