उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल डीजल के दामों में रविवार को कोई बढोतरी दर्ज नहीं की गई। शनिवार को राजधानी देहरादून में पेट्रोल 19 पैसा महंगा होकर 89.89 व डीजल 15 पैसे की बढ़त के साथ 82.12 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिका। वहीं, मसूरी, अल्मोड़ा और चंपावत में पेट्रोल की कीमत 90 पार हो चुकी है। जबकि पिथौरागढ़ में पेट्रोल 91.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
शहरों में आज इतनी है कीमत
शहर - पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.89 - 82.12
मसूरी - 90.70 - 82.78
अल्मोड़ा - 90.13 - 82.34
पिथौरागढ़ - 91.31 - 83.54
रुद्रपुर - 89.47 - 81.73
हरिद्वार- 89.35 - 81.57
चंपावत 90.49 82.82
ऐसे जानिए आपके शहर में कितना है दाम
अगर आप घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो यह आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको
RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर
9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
शिवसेना ने किया प्रदर्शन
देहरादून में शिवसेना की ओर से महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। शनिवार सुबह शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोविंदगढ़ में पहुंचे। यहां केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला दहन कर गुस्सा जाहिर किया। गौरव कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। भाजपा ने महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल की, लेकिन अब वह जनता से किया वादा भूल गई है। प्रदर्शन में शिवसेना नेता पंकज तायल, राकेश बंसल, शिवम गोयल, वासु परविंदा, मनजीत भट्ट, रोहित बेदी, निशा मेहरा, कृष्णा देवी, शीला सिंह, रेखा मित्तल आदि शामिल रहे।