उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़त दर्ज की गई है। शनिवार को भी राजधानी देहरादून में पेट्रोल 19 पैसा महंगा होकर 89.89 व डीजल 15 पैसे की बढ़त के साथ 82.12 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है।
शहरों में आज इतनी है कीमत
शहर - पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर
)
देहरादून - 89.89 - 82.12
मसूरी - 90.70 - 82.78
रानीखेत-90.14 - 82.30
अल्मोड़ा - 90.13 - 82.34
पिथौरागढ़ - 91.31 - 83.54
रुद्रपुर - 89.47 - 81.73
बागेश्वर - 90.39 - 82.73
हरिद्वार- 89.35 - 81.57
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको
RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर
9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
गैस और तेल के दाम में वृद्धि से भड़के कांग्रेसी
हरिद्वार जिले के लक्सर में रसोई गैस और पेट्रो पदार्थों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बढ़ी कीमतें वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस की बैठक में जिला प्रवक्ता सहदीप चौधरी ने कहा कि जब से देश और प्रदेश की सत्ता भाजपा के हाथों में गई है, महंगाई चरम पर है। गरीब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दो माह के भीतर रसोई गैस की कीमतों में लगभग 200 रुपये बढ़ाकर आम आदमी से लेकर गरीब तक की जेब पर डाका डाला गया है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। डबल इंजन की सरकार आने पर लोगों की समस्या से मुक्ति दिलाने का नारा भी पूरी तरह से फ्लाप हो रहा है। डबल इंजन की सरकार महंगाई कम करने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बैठक में दिलशाद, पंकज, कुलदीप, अवनीश, अमित, अंकित, कुर्बान, शिव कुमार, अरविंद, ओम प्रकाश, हरप्रीत, मनोज, कमलजीत और आकाश आदि मौजूद रहे।