फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: विधायक उमेश शर्मा के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार

Mon, 28 Nov 2022 08:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल।

सार

याचिकाकर्ता ने उमेश शर्मा के खिलाफ अलग-अलग न्यायालयों में विचाराधीन 29 आपराधिक मामलों की जानकारी देते हुए कहा है कि विधायक ने केवल 16 मामलों की जानकारी ही शपथ पत्र में दी है। याचिका में मुख्य अपराधों को छिपाया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार उर्फ उमेश शर्मा के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। याचिका पर अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ में मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन


कोर्ट ने विधायक उमेश शर्मा की ओर से दिए गए तर्कों को निरस्त कर दिया। शर्मा ने कहा था कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। याचिका में कई पहलुओं का अनुपालन नहीं किया गया है इसलिए इसे निरस्त किया जाय।

ये भी पढ़ें...Accident:  चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद के पास हादसा, बरातियों की कार पलटने से बच्चे की मौत, मां सहित पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आरोप
देवकी कलां लक्सर निवासी वीरेंद्र कुमार ने याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि विधायक उमेश शर्मा ने चुनाव के दौरान अपने नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में कई तथ्य छिपाए हैं। याचिकाकर्ता ने उमेश शर्मा के खिलाफ अलग-अलग न्यायालयों में विचाराधीन 29 आपराधिक मामलों की जानकारी देते हुए कहा है कि विधायक ने केवल 16 मामलों की जानकारी ही शपथ पत्र में दी है। याचिका में मुख्य अपराधों को छिपाया गया है। याचिका में यह भी कहा गया है कि विधायक ने वोटरों को प्रभावित करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर रुपये बांटे इसलिए उनके चुनाव को निरस्त किया जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें