दो स्कूल में नहीं पढ़ा सकेंगे एक शिक्षक
पोर्टल में शिक्षकों का डाटा अपलोड होने के बाद एक शिक्षक सिर्फ एक ही स्कूल में पढ़ा सकेगा। जबकि, विद्यार्थियों से जुड़ी सभी जानकारी इस पोर्टल पर स्कूल ही अपलोड करेगा।
वर्तमान में छात्रों को पहले कक्षा-नौ फिर 11वीं में पंजीकरण कराना होता है। अगर परमानेंट एजुकेशन नंबर मिलता है तो छात्र का एक ही बार रजिस्ट्रेशन होगा जिसका नंबर 12वीं तक मान्य होगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से इस ओर काम शुरू किया जाएगा।
- रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
केंद्र सरकार की ओर से यूडाइज पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। पोर्टल के अपडेट होने के बाद सभी स्कूल के शिक्षक व छात्रों का डाटा आसानी से एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। इससे टीसी का फर्जीवाड़ा भी रुकेगा। जल्द ही प्रदेशभर में भी इस पर काम शुरू किया जाएगा।
- डॉ. मुकुल कुमार सती, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा