फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: परिणामों ने निकाली भाजपा की हवा

Fri, 27 Jun 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रूद्रप्रयाग में जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम आने पर लोक सभा चुनाव से अति उत्साहित भाजपा को झटके लगने शुरू हो गए हैं। अभी तक मिले नतीजों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन


खलियाण, कंडारा, त्रियुगीनारायण, गुप्तकाशी, भीरी और स्यूर में शाम सात बजे तक रिजल्ट घोषित हो गया था। इन सीटों में भाजपा का खाता नहीं खुल पाया।

खलियाण सीट में भाजपा के बागी महावीर पंवार ने अधिकृत प्रत्याशी कुलेंद्र राणा को हरा दिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में चल रही भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला जगवाण को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है।

शनिवार दोपहर तक पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि भाजपा अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने लायक बचती है कि नहीं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की नाराजगी ले डूबी

भाजपा ने 18 जिला पंचायत वार्ड में से 17 में प्रत्याशी अधिकृत किए थे। सिर्फ खांकरा वार्ड में प्रत्याशी अधिकृत नहीं किया गया। प्रत्याशी तय करने पर संगठन में कुछ नामों पर भारी विरोध हुआ। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने तक की धमकी दी।

एक वार्ड में तो एक अधिकृत प्रत्याशी को नाम वापस लेना पड़ा। कुछ स्थानों में स्थानीय संगठन अधिकृत प्रत्याशी के बजाय भाजपा से जुड़े दूसरे प्रत्याशी के साथ खुलेआम प्रचार में घूमे। पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी अधिकृत प्रत्याशियों को ले डूबी।

यदि चुनाव परिणाम भाजपा के खिलाफ रहते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि पार्टी ने प्रत्याशी चयन में चूक कर दी। जिसको कार्यकर्ता चाहते थे, उसको अधिकृत नहीं कर अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें